Tuesday, September 22

 

धनबाद/देवघर: झारखंड के धनबाद और देवघर में बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला। ईमेल में दावा किया गया था कि साइनाइड गैस बम से मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को दोपहर 1 बजे विस्फोट कर उड़ाया जाएगा। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया।
धमकी भरा ईमेल मिलते ही डाकघर प्रशासन ने बिना देर किए पूरे परिसर को खाली करा दिया। डाकघर में मौजूद कर्मचारियों और आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालकर क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। सूचना पर धनबाद पुलिस, जिला प्रशासन और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची तथा पूरे परिसर की गहन तलाशी ली।
कई घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान किसी भी प्रकार का विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। इसके बावजूद सुरक्षा मामले को बेहद गंभीर मानते हुए ईमेल भेजने वाले की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाने में जुट गई हैं। साइबर विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है।
पोस्टमास्टर राजीव कुमार ने बताया कि धमकी भरा ईमेल सुबह करीब 11 से 11:30 बजे के बीच प्राप्त हुआ। ईमेल में लिखा गया था कि किसी व्यक्ति का अपमान किए जाने के कारण वह साइनाइड गैस बम से पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालय को उड़ाएगा। इसके बाद तत्काल पुलिस और जिला प्रशासन को सूचना दी गई तथा एहतियातन पूरे परिसर को खाली करा दिया गया।
फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि धमकी के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और ईमेल भेजने वाले तक जल्द पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Share.

SURBHI SHIPRA is a news editor, content writer , and graphic designer with experience in digital journalism and online media . she specializes in editing news ,articles, content writing, fact-checking , and creating engaging digital content . Along with editorial work, She designs eye-catching graphic and YouTube thumbnails . She is committed to delivering accurate, informative , and reader- focused content with creativity and professionalism. currently working as a journalist at Jharkhand Digital

Next Story
सिरदर्द-उल्टी से तड़पती रही छात्रा, एंबुलेंस नहीं मिली, पिता की गोद में टूट गई जिंदगी
Exit mobile version