Tuesday, September 22

तिथि और दिन के अनुसार आज कृष्ण पक्ष की नाग पंचमी

आज के दिन गाय का दूध,बिना टूटा चावल,बेलपत्र अर्पित करने के बाद अवश्य जलाए एक दीया….

शिव आराधना के लिए सावन मास सर्वोत्तम मास माना जाता है।इस पवित्र मास में खासकर सोमवार का और भी खास महत्व होता है।तिथि के अनुसार आज कृष्ण पक्ष की पंचमी है जिसे नाग पंचमी भी कहते हैं।यही कारण है कि आज बाबा मंदिर में अपार भीड़ उमड़ पड़ी है।देर रात को ही श्रद्धालुओं की कतार बाबा मंदिर से लगभग 12 किलोमीटर दूर पहुँच गई थी।भीड़ नियंत्रित करने के लिए एडीजी प्रिया दुबे,संताल परगना प्रमंडल के आईजी मयूर पटेल, देवघर के एसपी प्रवीण पुष्कर और डीसी सौरभ भुवानिया अपने अधीनस्थ पदाधिकारियों के साथ लगातार मानिटरिंग कर रहे थे।आज सुबह मंदिर खुलते ही सभी श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित तरीके से बाहरी और भीतरी अरघा के माध्यम से जलापर्ण सुनिश्चित प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है।जिला के डीसी सौरभ भुवानिया ने बताया कि पहली सोमवारी को लगभग ढाई लाख श्रद्धालुओं द्वारा जलापर्ण किया जाएगा।इन्होंने उम्मीद जताई है कि आज मंदिर बंद होने तक सभी का जलापर्ण करा दिया जाएगा।
आज सोमवार है और पंचमी तिथि है तीर्थ पुरोहित बताते हैं कि आज के दिन भोलेनाथ पर गाय का दूध,साबुत चावल,बेलपत्र, फूल और नैवेद्य अर्पित करने के बाद एक दिया जलाने से शिव का प्रिय बन जाते है।
वही दूसरी तरफ जिला प्रशासन द्वारा मिल रही सुविधाओं का श्रद्धालुओं द्वारा जमकर तारीफ की जा रही है।सोमवारी के दिन जिला प्रशासन के लिए चुनौती भरा दिन रहता है।अब देखना होगा कि इतनी भीड़ को किस तरह से नियंत्रित करती है

Share.
Next Story
JPSC परीक्षा अनियमितता मामले में CID का बड़ा एक्शन : झारखंड समेत चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी, बिचौलियों और TDPL कर्मचारियों पर शिकंजा
Exit mobile version