Tuesday, September 22

रांची: सावधान… हर दोस्ती हमेशा भरोसे के लायक नहीं होती। रांची के धुर्वा में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां दोस्तों के साथ बैठकर पार्टी करना एक युवक के लिए जिंदगी की आखिरी रात साबित हो गया। शहीद मैदान में खाने-पीने को लेकर दोस्तों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई और सोहन राय गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 8 बजे चुटिया निवासी सोहन राय अपने कुछ दोस्तों के साथ शहीद मैदान में पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान खाने-पीने को लेकर किसी बात पर कहासुनी शुरू हुई। बात बढ़ी तो आरोप है कि दोस्तों ने सोहन पर हरवे-हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि कुछ दोस्त उन्हें वहीं छोड़कर फरार हो गए, जबकि एक-दो दोस्तों ने घायल सोहन को इलाज के लिए गुरुनानक अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलने के बाद धुर्वा पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर पार्टी के दौरान ऐसा क्या हुआ कि मामूली कहासुनी ने इतना गंभीर रूप ले लिया। घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े – झारखंड में बड़े अस्पताल और बड़ी योजनाएं, फिर 25 बच्चों को इलाज के लिए कोच्चि भेजने की नौबत क्यों?

Share.

Sanjana Kumari is a media professional, content writer, and voiceover artist with experience since 2023. She has expertise in digital media, social media, news writing, editing, and content management. Currently, she works as an Input In-Charge at Jharkhand Digital, handling news inputs and digital content. She is proficient in writing and articulating articles and voiceovers in both Hindi and English.

Next Story
FD में पैसा लगाने वालों के लिए अहम खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे कई नियम
Exit mobile version