Sunday, November 22

सीने में दर्द की शिकायत के बाद कराए गए थे भर्ती, करीब आठ माह पहले ही चुने गए थे राज्यसभा सांसद

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुते का दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के दौरान निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

बता दें कि भाजपा ने करीब आठ महीने पहले ही रामराव वडकुते को राज्यसभा भेजा था। सार्वजनिक जीवन में अपनी बेदाग छवि और ईमानदार राजनीति के लिए पहचाने जाने वाले वडकुते महाराष्ट्र की राजनीति में एक जाना-माना चेहरा थे।

अपने राजनीतिक करियर में वह पूर्व में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) से जुड़े रहे थे और महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थीं। वर्ष 2019 में उन्होंने एनसीपी का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए भाजपा ने वर्ष 2021 में उन्हें महाराष्ट्र के हिंगोली जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया था। उनके निधन को पार्टी और महाराष्ट्र की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।

Share.
Next Story
रामगढ़ घाटी में भीषण सड़क हादसा, क्षतिग्रस्त वाहन में फंसा चालक; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Exit mobile version