Thursday, September 10

गिरिडीह: गिरिडीह में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर थाना के एक दारोगा को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पुलिस अवर निरीक्षक की पहचान पुनित कुमार गौतम के रूप में हुई है।

पुनित कुमार गौतम बरवाडीह स्थित साइबर थाना में पदस्थापित थे। जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 12 बजे धनबाद ACB की टीम ने उन्हें 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।

साइबर थाना में पहुंची थी ACB की टीम

रिश्वत लेने की कार्रवाई बरवाडीह स्थित साइबर थाना में हुई। गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम पुनित कुमार गौतम को अपने साथ धनबाद ले गई।

इस कार्रवाई की पुष्टि ACB धनबाद ने भी की है। दारोगा की गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है।

फिलहाल ACB की ओर से मामले को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। जैसे-जैसे इस कार्रवाई से जुड़ी और जानकारी सामने आएगी, खबर को अपडेट किया जाएगा।

इसे भी पढ़े – 81 विधानसभा क्षेत्रों में बनेगा 50 बेड वाला अस्पताल: प्रसव से नवजात के इलाज तक, एक ही जगह मिलेगी पूरी सुविधा

Share.

Sanjana Kumari is a media professional, content writer, and voiceover artist with experience since 2023. She has expertise in digital media, social media, news writing, editing, and content management. Currently, she works as an Input In-Charge at Jharkhand Digital, handling news inputs and digital content. She is proficient in writing and articulating articles and voiceovers in both Hindi and English.

Next Story
हजारीबाग में अवैध लॉटरी का भंडाफोड़.. 90 हजार टिकटों संग एक तस्कर गिरफ्तार
Exit mobile version