Friday, October 2

धनबाद: धनबाद अंचल के अंचलाधिकारी (CO) रामप्रवेश कुमार को व्हाट्सऐप मैसेज के जरिए एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। मैसेज भेजने वाले ने रकम नहीं देने पर CO को जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में CO की शिकायत पर धनबाद थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।

शिकायत के मुताबिक, 14 सितंबर की शाम करीब 7:11 बजे CO के मोबाइल पर एक अज्ञात मोबाइल नंबर से व्हाट्सऐप और मैसेज के जरिए धमकी भेजी गई। संदेश में एक करोड़ रुपये की मांग की गई और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

बैंक खाते की जानकारी भी भेजी

मामले में सिर्फ रकम की मांग ही नहीं की गई, बल्कि रंगदारी की राशि जमा करने के लिए एक बैंक खाते की जानकारी भी मैसेज के जरिए भेजी गई। शिकायत के अनुसार, यह खाता SBI की राजगंज शाखा का बताया गया है।

CO ने पुलिस को दिए आवेदन के साथ धमकी से जुड़े मैसेज की प्रतियां भी उपलब्ध कराई हैं, ताकि पुलिस जांच में उनका इस्तेमाल कर सके।

संदिग्ध की पहचान राजू के रूप में बताए जाने का जिक्र

CO की शिकायत में धमकी देने वाले संदिग्ध व्यक्ति की पहचान राजू के रूप में बताए जाने की बात भी सामने आई है। हालांकि, धमकी के पीछे वास्तव में कौन है और इस पूरे मामले में उसकी क्या भूमिका है, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

मोबाइल नंबर और बैंक खाते की जांच में जुटी पुलिस

शिकायत मिलने के बाद धनबाद थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस धमकी भेजने वाले मोबाइल नंबर की जानकारी जुटा रही है। इसके साथ ही जिस बैंक खाते में रंगदारी की रकम जमा करने को कहा गया, उसकी भी जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस तकनीकी और बैंकिंग जानकारी के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही धमकी भेजने वाले व्यक्ति और रंगदारी मांगने के पीछे की पूरी वजह सामने आ सकेगी।

इसे भी पढ़े – धनबाद के CO से व्हाट्सऐप पर मांगी गई 1 करोड़ की रंगदारी, रकम नहीं देने पर हत्या की धमकी

Share.
Next Story
24 मिनट में 37 करोड़ की डकैती! 23 किलो सोना और 47 लाख कैश लेकर भागे बदमाश, पूरे जमशेदपुर की सीमाएं सील
Exit mobile version