मोस्ट वॉन्टेड’ माओवादी जिसपर पुलिसकर्मियों की हत्या का है आरोप
2019 में चार पुलिसकर्मियों की हत्या का है आरोपी
जिस रविन्द्र गंझू की तलाश झारखंड पुलिस को विगत कई सालों से थी उसको CRPF की कोबरा बटालियन के मात्र 5 जांबाजों ने जान पर खेलकर धर दबोचा. भाकपा (माओवादी) के 20 लाख रुपये के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू को गिरफ्तार कर लिया है. वह कई वर्षों से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ हत्या, आगजनी, फायरिंग, रंगदारी समेत लातेहार एवं आसपास के कई जिलों के विभिन्न थानों में अनेक मामले दर्ज हैं.
22 नवंबर 2019 का काला दिन…चार पुलिसकर्मियों की शहादत पर रो पड़ा था झारखंड
रविंद्र गंझू पर 22 नवंबर 2019 को चंदवा थाना क्षेत्र के लुकईया मोड़ के समीप पीसीआर वैन पर माओवादियो ने हमला कर दिया. इस हमले में चार पुलिसर्मियों की हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद नक्सलियों ने पुलिस के हथियार भी लूट लिए थे. यह हमला लातेहार जिले की सबसे चर्चित नक्सली घटनाओं में शामिल रहा है. यह वह काला दिन था जिस दिन झारखंड पुलिस को गहरा घाव लगा था.
