रांची के बुंडू स्थित अमनबुरु गांव में रविवार को बासुदेब चटर्जी स्मृति फाउंडेशन की ओर से सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीण बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री और रेनकोट, जबकि महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया। संस्था की ओर से ग्रामीणों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई।
फाउंडेशन के अध्यक्ष राजीब चटर्जी ने अपने पिता स्व. बासुदेब चटर्जी की स्मृति में ग्रामीणों को बारिश और गर्मी से राहत दिलाने के लिए शेड का निर्माण कराया। कार्यक्रम में भारत सेवाश्रम संघ के स्वामी भूतेश्वर नंद महाराज भी मौजूद रहे। उन्होंने संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के उपाध्यक्ष संजय सहाय समेत देबोज्योति चटर्जी, चंदन वर्मा, जैनुल आबेदीन, अश्विनी आनंद, प्रतीक राज, अनिल, रविन्द्र, मिंटू सिंह, संजीव सिंह, साकिब रहमान, चंदन राय, तनमय दे और अन्य सदस्यों का योगदान रहा।
इसे भी पढ़े: सेल सिटी में अधिवक्ता मनीष कुमार सिंह की संदिग्ध मौत, हाईकोर्ट एसोसिएशन ने मांगी निष्पक्ष जांच
