Sunday, November 22

रांची। अकवान तूफान के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी सह JBVNL के एमडी के. श्रीनिवासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और बिजलीकर्मियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। खास तौर पर पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

निर्देश के अनुसार, 33 केवी और 11 केवी फीडरों के साथ ट्रांसफार्मरों की नियमित निगरानी की जाएगी। कहीं भी तकनीकी खराबी आने पर तत्काल मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने को कहा गया है। इसके लिए पर्याप्त वाहन, मानवबल और जरूरी उपकरण उपलब्ध रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

सबस्टेशनों में तैनात रहेंगे इंजीनियर

तूफान के दौरान बिजली व्यवस्था पर नजर रखने के लिए सहायक विद्युत अभियंताओं और कनीय विद्युत अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्र के सबस्टेशनों में मौजूद रहने को कहा गया है। फील्ड में बिजली से जुड़ी समस्या सामने आने पर तत्काल कार्रवाई करने और मरम्मत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है।

मरम्मत के दौरान सुरक्षा का ध्यान रखने के निर्देश

निगम ने बिजली आपूर्ति बहाल करने के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी जोर दिया है। ब्रेकडाउन की मरम्मत करते समय सभी बिजलीकर्मियों को जरूरी सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने को कहा गया है, ताकि किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

बिजली संबंधी शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर

तूफान के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने या किसी अन्य तरह की समस्या आने पर उपभोक्ता इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • 1912
  • 18003456570
  • 9031110121
  • 9431135504
  • 0651-2710002
  • 9431135503
Share.
Next Story
केरल के पांच जिलों में ईडी की ताबड़तोड़ रेड, जानें क्यों
Exit mobile version