Tuesday, October 13
रांची: विधानसभा घेराव के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मांडू विधायक तिवारी महतो विधानसभा परिसर के बाहर धरने पर लेट गए। उन्होंने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला।
विधायक तिवारी महतो ने सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि छात्रों पर इस तरह की कार्रवाई बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ बर्बरता दिखाना कायरता है।
उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, उसके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है। विधायक ने छात्रों के समर्थन में धरना देते हुए पुलिस कार्रवाई पर विरोध दर्ज कराया।
Share.
Next Story
छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद, पिस्का नगड़ी से रातू रोड-हरमू तक सड़कों पर उतरे BJP कार्यकर्ता
Exit mobile version