Tuesday, September 22

PM मोदी का नाम लिखे पोस्टरों से मचा सियासी बवाल……………

भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना………………

सड़क से सदन तक विरोध की चेतावनी…………….

पेपर लीक विवाद और छात्रों के भविष्य को लेकर बढ़ते आक्रोश के बीच धनबाद में बुधवार को सियासी पोस्टर वॉर शुरू हो गया। शहर के कई प्रमुख चौक-चौराहों और एसएसएलएनटी कॉलेज के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक नारे वाले पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टरों के बगल में NSUI का नाम भी अंकित है। मामले को लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है और सड़क से लेकर सदन तक विरोध की चेतावनी दी है।

 

कई इलाकों में लगाए गए पोस्टर

धनबाद के विभिन्न इलाकों में बुधवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाए जाने के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। सबसे बड़ा पोस्टर एसएसएलएनटी महिला कॉलेज के सामने देखा गया, जिसमें AK- 47 बंदूक की तस्वीर के साथ “मोदी ने छात्रों को मरवा दिया” और “छात्रों का खून मोदी के हाथ” जैसे नारे लिखे गए हैं। पोस्टर के बगल में NSUI का नाम भी अंकित है।

 

भाजपा ने लगाया कांग्रेस पर आरोप

पोस्टरों में इस्तेमाल की गई भाषा और प्रतीकों को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। वहीं भाजपा ने इसे कांग्रेस की सोची-समझी साजिश बताते हुए प्रधानमंत्री की छवि धूमिल करने का प्रयास करार दिया है। भाजपा के जिला महामंत्री मानस प्रसून ने कहा कि कांग्रेस देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ गलत नैरेटिव गढ़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मामले का सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी। फिलहाल इन पोस्टरों को लेकर शहर में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। अब यह देखना होगा कि पोस्टर लगाने वालों की पहचान होती है या नहीं और प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

Share.
Next Story
अवैध खननः धनबाद में CISF सख्त ..रामगढ़ में मस्त
Exit mobile version