Monday, September 21

रांची: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बीआईटी मेसरा के एमपी हॉल में आयोजित रीजनल साइंस कांग्रेस 2026 का शनिवार को समापन हुआ। समापन समारोह में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के साथ विज्ञान, नवाचार और शोध के प्रति उनकी रुचि को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न जवाहर नवोदय विद्यालयों से छात्र-छात्राएं, शिक्षक, वैज्ञानिक और शिक्षाविद शामिल हुए। विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े मॉडल, प्रोजेक्ट और अपनी प्रस्तुतियां भी कार्यक्रम में पेश कीं।

वैज्ञानिक सोच को बताया राष्ट्र निर्माण के लिए जरूरी

समापन समारोह को संबोधित करते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने विद्यार्थियों को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में लगातार सीखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना राष्ट्र निर्माण के लिए बेहद जरूरी है।

उन्होंने विद्यार्थियों से समाज की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नए प्रयोग और नवाचार करने की अपील की। उपायुक्त ने कार्यक्रम के आयोजन से जुड़े शिक्षकों, आयोजकों और विद्यार्थियों की मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि रीजनल साइंस कांग्रेस जैसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा दिखाने और सीखने का अवसर देते हैं।

विजेता विद्यार्थियों को दिए गए पुरस्कार

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र दिए गए। छात्रों की ओर से प्रस्तुत विज्ञान मॉडल, प्रोजेक्ट और प्रस्तुतियों की भी अतिथियों ने सराहना की।

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बीआईटी मेसरा के प्राचार्य एनोस केरकेट्टा और आयोजन समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल अतिथियों, अभिभावकों और मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया।

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के JNV के छात्र हुए शामिल

रीजनल साइंस कांग्रेस में पटना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के सभी जवाहर नवोदय विद्यालयों के एक-एक टॉपर छात्र शामिल हुए। इसके अलावा JNV रांची के स्टाफ और विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में जिला योजना पदाधिकारी रांची कुंदन कुमार, VMC चेयरमैन JNV रांची, विशिष्ट अतिथि इंजीनियर नवल किशोर, GM, NBCC, शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार आभास नाथ, सचिव, आयकर रांची जोन, विशेष अतिथि डॉ. आनंद प्रसाद सिन्हा, असिस्टेंट प्रोफेसर, BIT मेसरा, विशेष अतिथि आर.के. चौधरी, असिस्टेंट कमिश्नर, NVS, RO पटना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा JNV रांची के प्राचार्य एनोस केरकेट्टा, JNV दुर्गापुर के प्राचार्य जे.के. महापात्रा, JNV गुमला के प्राचार्य पी.के. शुक्ला और JNV वैशाली के प्राचार्य जितेंद्र कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

जिला प्रशासन की ओर से कहा गया कि विद्यार्थियों में शिक्षा, वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजनों को आगे भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

इसे भी पढ़े – रंजय सिंह हत्याकांड में 9 साल बाद आया फैसला, साक्ष्य के अभाव में हर्ष सिंह और नंदकुमार सिंह उर्फ मामा बरी

Share.

Sanjana Kumari is a media professional, content writer, and voiceover artist with experience since 2023. She has expertise in digital media, social media, news writing, editing, and content management. Currently, she works as an Input In-Charge at Jharkhand Digital, handling news inputs and digital content. She is proficient in writing and articulating articles and voiceovers in both Hindi and English.

Next Story
दुर्गापूजा से पहले रांची में ट्रैफिक और अतिक्रमण पर सख्ती, अनधिकृत कट्स हटाने के निर्देश
Exit mobile version