जमशेदपुर: झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी की सड़क हादसे में मौत हो गई। जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के करीब 3 बजे हुए भीषण हादसे में कार सवार चार लोगों की जान चली गई। मृतकों में दो युवक और दो युवतियां शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक, मरीन ड्राइव सड़क पर पहले से एक ट्रक खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार सफेद कार ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है।
मृतकों में मंत्री की बेटी भी शामिल
हादसे में जान गंवाने वालों में तृषा सिंह भी शामिल हैं। उन्हें झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी बताया जा रहा है।
इसके अलावा मृतकों की पहचान सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल के रूप में बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार में दो युवक और दो युवतियां सवार थीं।
टक्कर की आवाज से जाग गए आसपास के लोग
हादसा इतना जोरदार था कि टक्कर की आवाज आसपास के इलाके में सुनाई दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहां सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे सफेद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली।
मरीन ड्राइव पर तड़के हुआ दर्दनाक हादसा
यह हादसा गुरुवार तड़के करीब 3 बजे मरीन ड्राइव सड़क पर हुआ। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर के बाद कार की हालत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई।
मृतकों में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी के शामिल होने की खबर से घटना और भी दुखद हो गई है।
इसे भी पढ़े – बादल-बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात, झारखंड में आज मौसम का अलर्ट
