Monday, November 23

 प्रसिद्ध लिवर विशेषज्ञ डॉ. एसके सरीन भी पहुंचे रांची, सांसद संजय सेठ ने बताया फैटी लिवर मुक्त रांची लोकसभा क्षेत्र बनाने का लक्ष्य

रांची: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया सोमवार दोपहर रांची पहुंचे। उनके साथ देश के जाने-माने लिवर विशेषज्ञ डॉ. एसके सरीन भी रांची आए। एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान रांची के सांसद और केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची लोकसभा क्षेत्र को फैटी लिवर मुक्त बनाने की पहल की जानकारी दी।

फैटी लिवर मुक्त रांची बनाने की तैयारी

सांसद संजय सेठ ने बताया कि रांची लोकसभा क्षेत्र को फैटी लिवर मुक्त बनाने के उद्देश्य से प्रसिद्ध लिवर विशेषज्ञ डॉ. एसके सरीन ने अपनी सहमति दी है। इस पहल का मकसद लोगों को फैटी लिवर जैसी गंभीर होती स्वास्थ्य समस्या के प्रति जागरूक करना और इस बीमारी से बचाव की दिशा में काम करना है।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि रांची लोकसभा क्षेत्र फैटी लिवर से मुक्त हो। इस दिशा में विशेषज्ञों के सहयोग से आगे की पहल की जाएगी

Share.
Next Story
557वें प्रकाश पर्व पर भव्य नगर कीर्तन, झरिया से बैंकमोड़ बड़ा गुरुद्वारा पहुंची संगत…तीन दिवसीय समारोह शुरू
Exit mobile version