Tuesday, September 22

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस मीडिया संयोजक डॉ. एम. तौसीफ ने आरोप लगाया कि झारखंड भाजपा नेतृत्व एवं झारखंड भाजपा के सांसद नीट पेपर लीक पर चुप्पी साधे हुए हैं। देश के कोने-कोने से आकर छात्र देश की राजधानी दिल्ली में लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र सरकार दिल्ली पुलिस के द्वारा छात्रों पीटवा रही है। सैकड़ों छात्र- छात्राएं जख्मी हुए हैं l पुलिस की कार्रवाई का कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती हैl लोकतंत्र में सत्ता पक्ष से सवाल और लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने का अधिकार संविधान देता हैl इससे पहले भी केंद्र में जो भी सरकारें रही हैं उनके खिलाफ प्रदर्शन और उनसे सवाल पूछे जाते रहे हैं। सरकारें जवाब भी देती हैं और प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांगों को गंभीरता से सुनती हैं, और प्रदर्शनकारियों से मिलकर समस्या का समाधान करने का प्रयास करती है लेकिन आज विडंबना यह है कि भाजपा की केंद्र सरकार ना तो छात्रों से मिलने की हिम्मत करती है और ना ही छात्रों की मांगों पर विचार करती है।

डॉ तौसीफ ने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है जो आए दिन देखने को मिल रहा है। संविधान ने छात्रों को अधिकार दिया है कि वह अपने हित की बात करें। वे अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करें लेकिन उनके प्रदर्शन को पुलिस के जूते से कुचल दिया जाता है और उन्हें बेरहमी से पीट कर जख्मी कर दिया जाता है। प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं के तम्बू को पुलिस के द्वारा तोड़ दिया जाता हैl ये लोकतंत्र नहीं है। यह देश देख रहा है कि किस प्रकार का केंद्र सरकार का तानाशाही रवैया है। सत्ता के नशे में चूर होकर वाजिब सवालों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

डॉ तौसीफ ने आगे आरोप लगाया कि झारखंड भाजपा का नेतृत्व एवं झारखंड से चुने भाजपा सांसदों ने नीट परीक्षा पेपर लीक पर मौन धारण कर लिया है, अन्य राज्यों के छात्रों की तरह झारखंड के भी छात्र नीट परीक्षा में भाग लेते हैं लेकिन इन उनके हित में एक शब्द भी नहीं बोल पा रहे हैं। छात्रों के भविष्य से केंद्र सरकार लगातार खिलवाड़ कर रही है l जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है 152 पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं। जिसमें लगभग 7 करोड़ छात्रों का भविष्य से अंधकारमय हो गया हैl इसके बावजूद आंदोलन कर रहे छात्रों को बेरहमी पीटे जाने एवं उनकी सरकार द्वारा समस्या नहीं सुने जाने पर जब राज्य सभा के नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी ने सदन में सरकार से सवाल पूछा तो सरकार ने जवाब नहीं दिया बल्कि सदन स्थगित करा दिया l नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी ने लोकसभा के स्पीकर से नीट पेपर लीक एवं छात्रों की समस्या पर सदन में चर्चा करने को कहा तो स्पीकर द्वारा जवाब आया के सरकार से पूछने के बाद ही कुछ कहा जा सकता हैl भाजपा की केंद्र सरकार हर मुद्दे पर विफल रही है छात्रों का मुद्दा हो या किसानों का या फिर युवाओं को रोजगार देने की बात हो या महंगाई कम करना हो सभी मुद्दों पर विफल रही है l सरकार का यह अड़ियल रवैया लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। छात्रों की समस्य़ा देश के भविष्य से जुड़ा है यह कोई राजनीतिक समस्या नहीं है पर इसको लेकर भी भाजपा सरकार असंवेदनशील रवैया समझ से परे है। डॉ एम तौसीफ, प्रदेश मीडिया संयोजक झारखंड प्रदेश कांग्रेस

Share.
Next Story
27 वां तीन दिवसीय सावन महोत्सव मेले का हुआ शुभारंभ
Exit mobile version