पाकुड़ के महेशपुर स्थित चांदपुर गांव में जतन टुडू के घर यह घटना सामने आई। परिवार के लोग बक्से में रखे जरूरी कागजात निकालने पहुंचे थे। जैसे ही बक्से का ढक्कन खोला गया, अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए।
कागजात के ऊपर एक बड़ा जहरीला कोबरा फन फैलाकर बैठा था। सांप को देखते ही परिजन तुरंत पीछे हट गए। घर में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
बक्से के अंदर छिपा था जहरीला नाग
कोबरा बक्से के भीतर ही बैठा हुआ था और फन फैलाए हुए था। ऐसे में परिवार के लोगों ने खुद उसे निकालने की कोशिश नहीं की। उन्होंने तत्काल वाइल्डलाइफ रेस्क्यूअर को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद रेस्क्यूअर सुरक्षा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
सावधानी से किया गया कोबरा का रेस्क्यू
बक्से में मौजूद कोबरा को बाहर निकालना आसान नहीं था। रेस्क्यूअर ने बेहद सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पेशेवर तकनीक और सुरक्षा उपकरणों की मदद से कोबरा को काबू में किया गया।
कुछ देर की मशक्कत के बाद करीब 4.5 फीट लंबे स्पेक्टेकल्ड कोबरा को सुरक्षित बक्से से बाहर निकाल लिया गया।
सांप के निकलते ही परिवार ने ली राहत की सांस
कोबरा के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। जिस बक्से से कुछ देर पहले जरूरी कागजात निकालने की तैयारी हो रही थी, उसी के अंदर जहरीला सांप मिलने से परिवार के लोग काफी डर गए थे।
रेस्क्यू के दौरान किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है।
इसे भी पढ़े – रेलवे में सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, गंदगी फैलाने पर अब 2 हजार तक जुर्माना
