Tuesday, September 22

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित परीक्षाओं में धांधली की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (CID) को बड़ी सफलता मिली है. CID ने हजारीबाग पुलिस के सहयोग से सी०आई०डी० थाना कांड संख्या 16/2026 के सिलसिले में एक फर्जी तरीके से सफल हुए अभ्यर्थी सुमन सौरभ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

​मुख्य बिंदु:
​अनुचित तरीके से पास की परीक्षा:

गिरफ्तार अभ्यर्थी सुमन सौरभ ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा, 2025 (विज्ञापन संख्या-01/2026) की प्रारंभिक परीक्षा फर्जी और अनुचित तरीके से उत्तीर्ण की थी.

​OMR शीट गायब:

आरोपी के पास से उसकी OMR शीट की कार्बन कॉपी भी बरामद नहीं हुई है.

​जुर्म कबूला:

पूछताछ के दौरान आरोपी ने परीक्षा में धांधली करने की बात स्वीकार कर ली है.
​मामले का अनुसंधान जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे और भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Share.
Next Story
विक्रम-1 की सफल लॉन्चिंग में रांची के बीआईटी मेसरा के इंजीनियरों ने झंडे गाड़े
Exit mobile version