रांची: झारखंड हाईकोर्ट एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ता मनीष कुमार सिंह की रविवार शाम सेल सिटी स्थित उनके आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। मनीष कुमार सिंह ने अधिवक्ता हेमंत शिखरवार के जूनियर के तौर पर भी काम किया था। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद साथी अधिवक्ताओं ने दुख जताते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
मौत की वजह जानने के लिए जांच की मांग
घटना के बाद झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता संघ की ओर से संबंधित थाना पुलिस और हटिया डीएसपी से मामले की गहन और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। संघ ने पुलिस से मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने और मामले से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर सच्चाई सामने लाने का आग्रह किया है।
पुलिस अधिकारियों ने मामले की पूरी जांच का आश्वासन दिया है। फिलहाल मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है और जांच जारी है। ऐसे में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। अधिवक्ता समुदाय अब पुलिस जांच के नतीजों का इंतजार कर रहा है।
इसी भी पढ़े – विधानसभा घेराव से पहले छात्रों को प्रशासन की चेतावनी, ‘कानून तोड़ा तो करियर पर पड़ेगा असर’
