राजधानी दिल्ली में सोमवार को तीन स्कूलों को बम की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही संबंधित अधिकारी सक्रिय हुए और स्कूल परिसरों में तलाशी अभियान शुरू किया गया।
दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें हौज खास का मदर इंटरनेशनल स्कूल, चाणक्यपुरी का नेवी चिल्ड्रन्स स्कूल और चाणक्यपुरी का बाल भारती स्कूल शामिल हैं।
स्कूलों में चल रही तलाशी
धमकी की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियों और अधिकारियों ने स्कूल परिसरों की जांच शुरू कर दी। अधिकारियों के मुताबिक तलाशी अभियान अभी जारी है।
फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक तलाशी के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। हालांकि, पूरी जांच और सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
फिलहाल अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
इसे भी पढ़े – रांची में होटल ही नहीं, अब फ्लैट भी शॉर्ट स्टे के लिए हो रहे बुक! सोसाइटी की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
