Monday, September 14

पलामू: मेदिनीनगर फोरलेन बाईपास NH-39 पर पोखराहा और जोड़ के पास अंडरपास निर्माण की दिशा में प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। दोनों परियोजनाओं का प्रस्ताव अब NHAI मुख्यालय में सक्षम प्राधिकारी की सैद्धांतिक मंजूरी के लिए प्रक्रियाधीन है। मंजूरी मिलने के बाद निर्माण का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।

रेलवे लाइन शिफ्टिंग के लिए ₹3.43 करोड़ जारी

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने दोनों स्थानों पर अंडरपास की जरूरत का मुद्दा 23 जुलाई 2026 को लोकसभा में नियम-377 के तहत उठाया था। इसके बाद सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के राज्य मंत्री अजय टम्टा ने 31 अगस्त को पत्र भेजकर परियोजनाओं की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी।

मंत्रालय के अनुसार, पोखराहा में किलोमीटर 165+700 पर VUP और जोड़ में किलोमीटर 169+023 पर LVUP का निर्माण प्रस्तावित है। दोनों जगह निर्माण के लिए रेलवे ट्रांसमिशन लाइन को ऊंचा करना जरूरी है। इसके लिए ट्रांसमिशन लाइन शिफ्टिंग की राशि ₹3.43 करोड़ रेलवे प्राधिकरण को मिल चुकी है।

अंडरपास बनने से आसान होगा आवागमन

इन दोनों अंडरपास के निर्माण से आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों के साथ विद्यार्थियों, किसानों और वाहन चालकों को आने-जाने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। साथ ही फोरलेन पर सड़क पार करने की समस्या कम होने से सड़क सुरक्षा भी बेहतर हो सकती है।

सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि पलामू में सड़क और रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकताओं में है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों अंडरपास को जल्द मंजूरी मिलेगी और निर्माण कार्य शुरू होगा।

इसे भी पढ़े – सरकारी दफ्तरों में अब AI से होगा काम आसान, सिमडेगा में अधिकारियों को दिया गया प्रैक्टिकल प्रशिक्षण

Share.

Sanjana Kumari is a media professional, content writer, and voiceover artist with experience since 2023. She has expertise in digital media, social media, news writing, editing, and content management. Currently, she works as an Input In-Charge at Jharkhand Digital, handling news inputs and digital content. She is proficient in writing and articulating articles and voiceovers in both Hindi and English.

Next Story
चालान 91 हजार, जुर्माना 6.39 करोड़… फिर भी रांची की सड़कों पर नियमों का ‘खेल’ जारी
Exit mobile version