Friday, October 2

लातेहार: नाबालिग छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज आलम, समीर अंसारी और कमलेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तीनों पर छात्र के अपहरण और मारपीट का आरोप है।

पुलिस जांच के अनुसार, छात्र अपनी बहन और अरबाज आलम के प्रेम संबंध का विरोध करता था। इसी विवाद के बाद अरबाज ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर छात्र का अपहरण किया। आरोप है कि मारपीट के बाद छात्र को ट्रक के सामने धकेल दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद छात्र को इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

तीन मोबाइल फोन बरामद

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। अब इन मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना की पूरी साजिश कैसे रची गई और इसमें तीनों आरोपियों की क्या भूमिका थी। मामले में आगे की जांच जारी है।

इसे भी पढ़े – धनबाद में हाथी का कहर, सहायक अध्यापक की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश

Share.
Next Story
नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में महिला ट्रैप शूटिंग का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय
Exit mobile version